
MADHUBANI- लोडेड 2 देशी कट्टा व 4 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मधुबनी- 16 अगस्त। रहिका थाना पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो लोडेड देशी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी राम कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपराधी राम कुमार शर्मा किसी से पुरानी दुश्मनी के कारण उसकी हत्या करने के फिराक में था। पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है। इधर सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने अपने आवासीय परिसर स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पुलिस टीम ने रहिका थाना क्षेत्र के सीमा-बरही टोल से अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान लदनिया थाना क्षेत्र डुमरियाही गांव निवासी देवनंदन शर्मा के पुत्र राम कुमार शर्मा के तौर पर हुई है। इस संबंध में रहिका थानाध्यक्ष अरुण कुमार के स्वअंकित बयान के आधार पर रहिका थाना में आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक रहिका थानाध्यक्ष अरुण कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक विनय शर्मा,सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार एवं सिपाही अरविंद कुमार दास शामिल थे।



