
SITAMARHI: रिश्वत मांगने के मामले में बाजपट्टी CO गिरफ़्तार, निगरानी टीम ने की कार्रवाई
सीतामढ़ी-14 जुलाई। जिले के बाजपट्टी अंचलाधिकारी (सीओ) प्रभात कुमार को निगरानी विभाग न की टीम ने मंगलवार को प्रखंड में कार्यालय स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई रिश्वत मांगने में निगरानी कोर्ट, मुजफ्फरपुर की ओर से जारी वारंट पर की गई। सीओ स्थानीय थाने में पर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुजफ्फरपुर के निगरानी कोर्ट ले जाया गया। सीओ मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी दौलतपुर मोहल्ला (बसंती दुर्गा मंदिर के निकट) के निवासी जगदीश लाल के पुत्र हैं।
निगरानी विभाग के डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पिपराढ़ी गांव के रहने वाले नरेश राम ने दिसंबर, 2025 में सीओ प्रभात कुमार के खिलाफ 20 हजार रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। दरअसल, नरेश राम की पत्नी के नाम खरीदी जमीन पर अतिक्रमण था। इसे हटाने के लिए यह रकम मांगी गई थी। निगरानी विभाग के अधिकारियों की जांच में मामला सही पाया गया था। इसके बाद मामला दर्ज कर निगरानी के अधिकारी दिसंबर में ही ट्रैप करने बाजपट्टी पहुंचे थे, लेकिन उस दिन सीओ विभाग की बैठक में थे और देर शाम तक नही पहुंचे थे, जिसके बाद निगरानी की टीम वापस चली गई थी। इसके बाद आरेपी सीओ को निगरानी कोर्ट से तीन नोटिस भेजा गया, परंतु वह कोर्ट में हाजिर नही हुए।
उसके बाद कोर्ट ने आरेपी सीओ के खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट जारी कियाह। जिसपर कार्रवाई करते हुए निगरानी टीम ने सीओ के उसके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया। जहां स्थानीय थाना पर कागजी प्रक्रिया पुरी करने के बाद मुजफ्फरपुर ले गयी। जहॉ उसे निगरानी कोर्ट में बुधवार को हाजिर किया जाएगा।



