
GUJRAT:- आणंद में कार, बाइक और रिक्शा की टक्कर, 6 की मौत
आणंद (गुजरात)- 12 अगस्त। गुजरात के आणंद जिले के सोजित्रा तहसील में सोजित्रा के पास कार, बाइक और रिक्शा की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कुछ अन्य लोग घायल हो गए। इनमें सोजित्रा के चार लोग शामिल हैं। मृतकों में तीन एक ही परिवार के सदस्य हैं। यह हादसा गुरुवार को रक्षाबंधन के दिन शामशाम साढ़े छह से सात बजे के बीच हुआ।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों की पहचान यासीनभाई मोहम्मदभाई वोहरा,जानवी विपुलभाई मिस्त्री, वीनाबेन विपुलभाई मिस्त्री, जियाबेन विपुलभाई मिस्त्री और बोरियावी के योगेशभाई राजूभाई के रूप में हुई है। एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। खंभात के डीएसपी अभिषेक गुप्ता का कहना है कि हादसा कार की वजह से हुआ है। मृतकों में रिक्शा चालक, रिक्शा में सवार तीन लोग और बाइक सवार दो लोग शामिल हैं। फिलहाल आरोपित आनंद अस्पताल में है। कार केतन नाम के शख्स की बताई जा रही है।



