भारत

सरकार ने संसद को बताया- भारतीय सशस्त्र बलों में 1,35,850 पद खाली

नई दिल्ली- 29 जुलाई। भारतीय सशस्त्र बलों में 1,35,850 पद खाली हैं। भारतीय सेना में कुल 1,16,464 पद और भारतीय नौसेना में कुल 13,597 पद रिक्त हैं। भारतीय वायु सेना में कुल 5,789 रिक्तियां हैं। सरकार ने संसद को जानकारी दी है कि इन पदों को भरने के लिए सरकार ने कई उपाय किए हैं। इसमें चुनौतीपूर्ण और संतोषजनक करियर अपनाने के लाभों के बारे में युवाओं में जागरुकता पैदा करने के लिए प्रचार अभियान भी शामिल हैं।

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद के निचले सदन को सशस्त्र बलों में 1,35,850 रिक्त पदों की जानकारी दी। केंद्र सरकार के एक बयान में कहा गया है कि सरकार ने सशस्त्र बलों में नौकरी को आकर्षक बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें सशस्त्र बलों में पदोन्नति की संभावनाओं में सुधार और रिक्तियों को भरना शामिल है। सरकार ने रिक्त पदों की श्रेणीवार सूची साझा करते हुए बताया कि भारतीय सेना में कुल 1,16,464 पद और भारतीय नौसेना में कुल 13,597 पद रिक्त हैं। भारतीय वायु सेना में कुल 5,789 रिक्तियां हैं।

बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना में, अधिकारियों के लिए 7308 रिक्तियां हैं। सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) अधिकारियों के लिए 471 रिक्तियां और जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ/ओआर) के लिए 1,08,685 रिक्तियां हैं। भारतीय नौसेना में अधिकारियों के लिए मेडिकल और डेंटल छोड़कर 1446 पद रिक्त हैं, जबकि 12,151 रिक्तियां नाविकों के लिए हैं। भारतीय वायु सेना में अधिकारियों के लिए 572 पद रिक्त हैं जबकि एयरमैन के लिए 5217 रिक्तियां हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button