बिहार

PNB ने अपना 128 वां स्थापना दिवस मनाया

पटना- 12 अप्रैल। पंजाब नेशनल बैंक ने मंगलवार को अपना 128 वाँ स्थापना दिवस समारोह रवीन्द्र भवन सभागार,वीरचंद पटेल मार्ग, पटना में भव्य तरीके से मनाया। कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि श्री अवधेश नारायण सिंह,सभापति,बिहार विधान परिषद् एवं विशिष्ट •अतिथि श्री शिव अनंत शंकर, महाप्रबंधक,आरबीआई की उपस्थिति में ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। श्री अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि पंजाब नैशनल बैंक ने वर्षों से देश के जरुरतमंत लोगों की सहायता की है तथा सामाजिक उत्थान में भी योगदान किया है। श्री शंकर ने अपने व्याख्यान में बैंक के 128 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बधाई देते हुए कहा कि किसी भी स्वदेशी बैंक का इतनी लंबी अवधि तक ग्राहक सेवा देना और बाजार में टिके रहना मामूली बात नहीं जो वास्तव में प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि, मुद्रा, एसएचजी, शिक्षा और पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

शिविर में बिहार के विभिन्न स्थानों से आए ग्राहकों को ऋण संवितरित किया गया। जिसके अंतर्गत 110 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को रु.6.60 करोड़ पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत 25 खातों के लिए रु. 2.70 करोड़ शिक्षा ऋण के अंतर्गत 24 खातों के लिए रु.2.60 करोड़ एवं मुद्रा ऋण के अंतर्गत 100 खातों के लिए रु. 50 लाख संवितरित किए गए।

उक्त कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के अंचल प्रबंधक श्री पूर्ण चंद्र बेहरा, उप अंचल प्रबंधक श्री ब्रजेश कुमार सिंह, श्री पी. आर. प्रधान मंडल प्रमुख पटना (उ) श्री अभिजीत सिन्हा मंडल प्रमुख पटना (द) श्री आर.पी पोद्दार तथा बैंक के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

उक्त अवसर पर कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत नारी गुंजन, प्रेरणा हॉस्टल, लालकोठी, दानापुर, पटना, बिहार में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हॉस्टल की संचालक समाज सेवी एवं पद्मश्री पुरस्कार विजेता श्रीमती सुधा वर्गीस की उपस्थिति में जरूरतमंद छात्राओं को 160 स्कूल बैग वितरित किए गए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button