
BIHAR:- निर्मली में हथियार के साथ 6 अपराधी गिरफ्तार
निर्मली- 07 अप्रैल। निर्मली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।लूट की घटना को अंजाम देने वाले आर्म्स से लैश 06 अपराधियों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने बड़ी घटना को अंजाम देने के अपराधियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर के वार्ड संख्या 7 में बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से कोसी प्रोजेक्ट के भवन में अंतर जिला के अपराधियों का जमावड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ बुधवार की संध्या बुधवार की देर शाम उक्त स्थल पर पहुंचकर अपराधियों को चारों तरफ से घेरते हुए दो देसी कट्टा ,दो मोटरसाइकिल ,5 मोबाइल फोन 02 खोखा के साथ 06 अपराधियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अपराधी मधुबनी जिला के आंध्रामंथ थाना क्षेत्र अंतर्गत जीरोगा गांव निवासी मनोज कुमार, कृष्णा कुमार यादव, मदन कुमार यादव लौकही थाना क्षेत्र अंतर्गत औरहा गांव निवासी अजय कुमार ,समीर प्रकाश तथा नरहिया थाना क्षेत्र के झिटकी गांव निवासी गणेश कुमार साह बताया जा रहा है। जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 57 पर लूट की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से अंतर जिला अपराधियों का जमावड़ा हुआ था। सभी गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में बिल्कुल भेज दिया गया है। बिहार थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के क्रम में कई मामले सामने आए हैं। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस कई अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



