
क्राइम
BIHAR:- मुजफ्फरपुर में कम्पनी में फिर हुआ ब्लास्ट, इलाके में मची अफरातफरी
मुज़फ़्फ़रपुर- 26 फरवरी। जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गिद्धा गांव में एक वाटर बोतल और प्लास्टिक बोतल के प्लांट का एयर कंप्रेसर मशीन विस्फोट होने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मानें तो जिस घर में यह प्लांट चल रहा था, उस घर के साथ-साथ आसपास के 2 घरों के दीवारों पर भी नुकसान हुआ है।
हालांकि सूचना के बाद मौके पर मनियारी थाना पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों की मानें तो आवाज इतना जोरदार था कि पूरे गांव में इसके गूंज सुनाई दी है हालांकि संबंधित अधिकारी सूचना के बाद घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं लेकिन फिलहाल अब तक किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई है।



