ताज़ा ख़बरें

पुतिन की संपत्तियां जब्त करने पर ईयू में सहमति,रूसी विदेश मंत्री लावरोव पर भी लगेगा प्रतिबंध

ब्रसेल्स- 26 फरवरी। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अमेरिका समेत कई यूरोपीय देशों के ताबड़तोड़ आर्थिक प्रतिबंध लगाने के बाद यूरोपीय यूनियन (ईयू) अब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। जिसके बाद पुतिन की यूरोप के 27 देशों में मौजूद संपत्ति जब्त करने की तैयारी है। ब्रसेल्स में शुक्रवार को हुई बैठक में काफी हद तक सहमति बन गई है। इस बाबत जल्द घोषणा हो सकती है।

लक्जमबर्ग के विदेश मंत्री जीन एसीबोर्न ने बताया कि ईयू के सभी 27 देशों के विदेश मंत्री रूस पर नए प्रतिबंधों पर विचार करने के लिए एकत्रित हुए थे, तभी पुतिन पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। पुतिन के साथ ही रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पर प्रतिबंध लगाने और उनकी संपत्ति जब्त करने पर भी विचार हुआ। यूक्रेन पर हमले के लिए पुतिन और लावरोव को जिम्मेदार मानते हुए प्रतिबंध लगाने पर जल्द निर्णय लिया जा सकता है। लेकिन इस प्रतिबंध में दोनों की यात्रा पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। क्योंकि किसी भी तरह की शांति वार्ता के लिए दोनों नेताओं की जरूरत पड़ सकती है। इसके अतिरिक्त रूस पर कई और प्रतिबंध लग सकते हैं। नए प्रतिबंधों के बाद रूस का विदेश व्यापार बहुत मुश्किल हो जाएगा।

इससे पहले पूर्वी यूक्रेन के दो प्रांतों-डोनेस्क और लुहांस्क को स्वतंत्र देश का दर्जा देने पर भी ईयू ने रूस पर प्रतिबंध लगाया है। क्रीमिया पर कब्जे के बाद से भी रूस यूरोपीय देशों के कई प्रतिबंध झेल रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ईयू से रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की है जिससे वह अपने हमले रोकने के लिए बाध्य हो जाए।

ईयू ने जेलेंस्की को आश्वस्त किया है कि वह जल्द ही इस आशय की घोषणा करेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी गुरुवार रात जेलेंस्की से फोन पर बात कर उन्हें रूस के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए आश्वस्त किया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button