
PATNA:- नॉलेजग्राम इंटरनेशनल स्कूल में भक्तिभाव में सराबोर हो मनाई गई वसंत पंचमी
पटना- 05 फरवरी। राज्य के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में से एक नॉलेजग्राम इंटरनेशनल स्कूल जो कि भूतनाथ अंडरपास नंदलालछपरा, न्यू बाईपास पटना में स्थित है प्रांगण में शनिवार को वसंतोत्सव (सरस्वती पूजा) बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्या एवं बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई और विद्यालय के निदेशक डॉ सीबी सिंह प्राचार्या राधिका के. और सभी शिक्षक गण और अभिभावक गण माता सरस्वती की पूजा में सोत्साह शामिल हुए।
विद्या का स्थान विद्यालय जहां विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा अत्यंत ही सुखदाई और मंगलकारी होती है तथा विद्यार्थी वर्षपर्यंत इस अवसर की प्रतीक्षा करते हैं। नॉलेजग्राम इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में आज यह पूजा अत्यंत ही सुखद और भक्ति से भरी हुई रही। मंत्रोच्चारण तथा माता सरस्वती के गुणगान के साथ-साथ आरती “माँ शारदे कहाँ तुम वीणा बजा रही हो” के गायन पर करतल ध्वनि से विद्यालय का प्रांगण गूंज उठा।
संगीत, सुर और लय की देवी माता सरस्वती की आराधना करते हुए शिक्षक गण एवं उपस्थित सभी ने मिलकर माँ की वंदना की। हे शारदे माँ हे शारदे माँ, हे स्वर की देवी माँ तथा अन्य कई भजनों से माता का आवाहन किया गया। साथ ही साथ माँ सरस्वती शारदे इस गीत के ऊपर नृत्य भी प्रस्तुत किए गए जो कि अत्यंत ही मनमोहक थे और आज के वसंतोत्सव के विशेष आकर्षण रहे।
इस तरह गीत, संगीत, नृत्य तथा माँ की आराधना के साथ आज नॉलेजग्राम इंटरनेशनल स्कूल में सरस्वती पूजा मनाई गई।
आज के इस विशेष दिवस पर अनेक अभिभावकों ने अपने बच्चे-बच्चियों का आगामी हेतु विद्यालय में प्रवेश कराया। ज्ञातव्य है कि वसंतपंचमी से लेकर एक पक्ष तक नए प्रवेश लेने को अत्यंत शुभ माना जाता है।



