
क्राइम
BIHAR:- नाव हादसे में लापता महिला का शव मिला
बेतिया- 20 जनवरी। नौतन प्रखंड के भगवानपुर गांव के समीप गंडक नदी घाट पर नाव हादसे में लापता वृद्ध महिला का शव गुरुवार की सुबह में नदी से निकाला गया।शव की पहचान गोपालगंज के बराई पट्टी यादवपुर के जगपति साह की पत्नी उमा देवी (60) के रुप में की गयी है।
महिला का शव ट्रैक्टर में फंसा हुआ था। जॉन क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर को नदी से निकाला गया तो उसी के साथ महिला का शव भी बाहर निकला। शव को एंबुलेंस से गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। नौतन के सीओ भास्कर ने एक शव मिलने की पुष्टि की है। बताया कि अन्य तीन लोगों की खोज की जा रही है।



