
नवाह महायज्ञ में बेहतर प्रस्तुति पर मोहनपुर कीर्तन मंडली सम्मानित, इस पहल की हो रही है खूब सराहना
मधुबनी, 21 नवंबर। रहिका प्रखंड के अकशपुरा गांव में हनुमान मंदिर ब्रह्मस्थान में चल रहे श्री श्री 108 नवाह महायज्ञ के दौरान कई भजन मंडलियों की प्रस्तुति के बीच बेहतर प्रस्तुति देने वाली भजन मंडली को सम्मानित किए जाने की पहल की काफी सराहना हो रही है।
समिति के अनुसार सप्तमी के दिन नवाह महायज्ञ के दौरान केवटी प्रखंड के मोहनपुर कीर्तन मंडली को सम्मानित किया गया। नवाह महायज्ञ में हर दिन अलग-अलग भजन मंडलियां भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दे रही हैं। इन्हीं प्रस्तुतियों के बीच सप्तमी की रात मोहनपुर कीर्तन मंडली की प्रस्तुति को बेहतर माना गया और उसे सम्मानित किया गया। इस दौरान कीर्तन मंडली के सदस्यों को पाग और गमछा भेंट की गई।
नवाह महायज्ञ समिति के सचिव विपिन कुमार झा ने बताया कि नवाह महायज्ञ में हर दिन अलग-अलग कीर्तन मंडलियों को सम्मानित किया जा रहा है। बेहतर प्रस्तुति देने वाली मंडली को सम्मानित करने की इस पहल से भजन मंडलियों में उत्साह बढ़ा है। नवाह महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बतादें कि अकशपुरा गांव में 14 नवंबर से शुरू श्री श्री 108 नवाह महायज्ञ को लेकर विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जा रही है।
नवाह महायज्ञ के संचालन में समिति अध्यक्ष रमण चौधरी, नवाह मंडप प्रभारी पं. सुदर्शन झा, उपाध्यक्ष शिव कुमार झा, उपसचिव बैद्यनाथ झा, कोषाध्यक्ष गुड्डू कुमार झा, सहकोषाध्यक्ष प्रकाश झा, स्थान निरीक्षक शत्रुघ्न चौधरी, व्यवस्थापक पवन झा, उप व्यवस्थापक ललित झा, मंडप अध्यक्ष मंडल बिल्टू सहनी, रामवृक्ष सहनी, रामवृक्ष पासवान, बासुदेव सहनी, हरिनाथ सहनी, नरेश पासवान, रघुनि पासवान, छुटकू सहनी, सदस्य विमल झा, कुमारकांत झा, मदनमोहन झा, प्रियांशु झा, हिमांशु झा, हेमन्त झा, सत्यनारायण झा, मुकेश चौधरी, सत्यम चौधरी, कुणाल झा, अर्जुन कुमार झा, अनिल कुमार चौधरी सहित समस्त ग्रामीण जुटे हुए हैं।



