विश्व

नेपाल:- PM बालेन्द्र शाह का पहला भारत दौरा कल से, राज्य मंत्री जितिन प्रसाद करेंगे स्वागत

काठमांडू- 21 नवंबर। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के भारत दौरे के दौरान नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारत के वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद उनका स्वागत करेंगे।

प्रधानमंत्री शाह भारत की राजकीय यात्रा के लिए 22 नवंबर को दोपहर 1:45 बजे काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नेपाल वायु सेवा निगम के विमान से दिल्ली रवाना होंगे। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर शाह दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत जा रहे हैं। इस वर्ष 26 मार्च को प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा होगी।

नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री शाह की पहली मुलाकात भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से होगी। शाम 6 बजे होटल ताज में दोनों की मुलाकात तय है। अगले दिन 23 नवंबर को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री शाह महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर जाएंगे और उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त करेंगे।

इसके बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सुबह 11 बजे से हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। वार्ता के दौरान व्यापार, पारगमन, निवेश, ऊर्जा, संपर्क नेटवर्क और बुनियादी ढांचे के विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा होगी। नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय ने यह जानकारी दी।

नेपाल के विदेश सचिव ने कहा कि यात्रा के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खेलकूद, आपदा प्रबंधन और मानव संसाधन विकास जैसे सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का भी आदान-प्रदान किया जाएगा। इससे दोनों देशों के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में आपसी सहयोग का और विस्तार होगा।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत नेपाल का एक बड़ा और महत्वपूर्ण विकास साझेदार है। ऐसे में दोनों देशों के नेतृत्व के बीच विकास साझेदारी को और प्रभावी बनाने के मुद्दे पर भी चर्चा होगी।

विदेश सचिव ने कहा, “द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में उच्चस्तरीय यात्राएं अपरिहार्य हैं। दोनों देशों के बीच इतिहास, सभ्यता, संस्कृति और जनस्तर पर घनिष्ठ संबंध रहे हैं। उम्मीद है कि यह प्रस्तावित यात्रा नेपाल और भारत के बीच मैत्रीपूर्ण एवं सहयोगात्मक संबंधों को नई ऊंचाई प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।”

द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोपहर सवा 12 बजे दोनों देशों के प्रधानमंत्री हैदराबाद हाउस में ही कुछ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर के साक्षी बनेंगे। साथ ही जनकपुर अयोध्या विशेष रेलसेवा का उदघाटन सहित कई अन्य परियोजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास करने वाले हैं।

कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री शाह भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ शिष्टाचार मुलाकात करने अपराह्न 3:15 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे। अपने राजकीय भ्रमण के दूसरे दिन ही प्रधानमंत्री शाह अपराह्न ४:५० पर नेपाल एयरलाइंस के विमान से वापस लौट आएंगे।

प्रधानमंत्री शाह के नेतृत्व में भारत जाने वाला सरकारी प्रतिनिधिमंडल 34 सदस्यीय होगा। प्रधानमंत्री के साथ अर्थमंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार, राजनीतिक सलाहकार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भारत जाएंगे।

इसके अलावा 52 सदस्यीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी रहेगा जो नेपाल भारत बिजनेस राउंड टेबल में सहभागी होंगे। इस कार्यक्रम को भारत की सीआईआई और नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के संयुक्त आयोजन में 22 नवंबर की शाम 6 बजे होटल ताज में होगा। इस कार्यक्रम को नेपाल से जा रहे विदेश मंत्री शिशिर खनाल और वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले संबोधित करेंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!