
MADHUBANI:- शिक्षा विभाग की लापरवाही से चकदह में सरकारी भवन पर कब्जा : दी आंदोलन की चेतावनी
मधुबनी 18 नवंबर। राष्ट्रीय चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार महतो ने बुधवार को नगर निगम के वार्ड 21 चकदह स्थित सरकारी ट्रेनिंग स्कूल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन को अतिक्रमण करने की साजिश की बात करते हुए शिक्षा विभाग और रहिका अंचल प्रशासन की नाकामी पर प्रहार किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की उदासीनता के कारण ही चकदह में दर्जनों लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर घर बना लिया। दशकों से विभाग ने सरकारी जमीन की घेराबंदी नहीं कराई है ना ही अतिक्रमण रोका गया। निकट ही प्राथमिक मकतब चलता रहा, फिर भी प्रशासन सोता रहा। उन्होंने कहा कि भवन तोड़ने मामले में रहिका अंचल प्रशासन सिर्फ जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है। अगर समय रहते कार्रवाई होती तो सरकारी भवन पर कब्जा नहीं होता। उन्होंने मांग की कि अतिक्रमण हटाकर दोषियों पर केस हो, नहीं तो पार्टी आंदोलन करेगी।



