बिहार

PATNA: दाखिल-खारिज में अटका 0 खाता, राजस्व विभाग ने सभी अंचलों से मांगी मौजों की सूची

पटना- 18 नवंबर। ऑनलाइन दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन प्लस के मामलों में वाद दायर करने में आ रही तकनीकी समस्या को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी अंचल अधिकारियों को पत्र लिखा है। पत्र उप निदेशक मोना झा की ओर से जारी किया गया है।

पत्र में कहा गया है कि कतिपय अंचल अधिकारियों एवं परिवादियों के द्वारा ऑनलाइन दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन प्लस पोर्टल पर वाद दायर करने में आ रही तकनीकी समस्याओं से विभाग को अवगत कराते हुए निराकरण का अनुरोध किया गया है।
उक्त पत्र में वैसे मामलों को अंकित किया गया है, जिसमें खतियान में खाता दर्ज नहीं है अथवा पूर्व से ही खाता के जगह 0 या 00 अंकित कर जमाबंदी सृजित की गयी है। ऐसे मामलों में दाखिल-खारिज के आवेदन खाता संख्या के स्थान पर 0 अथवा 00 अंकित करने पर तकनीकी कारणों से ऑनलाइन वाद दायर नहीं हो रहा है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रासंगिक पत्रों द्वारा पूर्व में अंचलों से वैसे मौजा की सूची की मांग की गयी थी, जहाँ खेसरा का संधारण 0 खाता से किया गया है या जहाँ खाता का Concept नहीं है। उक्त सूचना, सूची के आधार पर उन मौजों में 0 खाता के साथ दाखिल-खारिज आवेदन करने का विकल्प खोल दिया गया है।ऑनलाइन दाखिल-खारिज के क्रम में खतियान में बगैर खाता संख्या अथवा खाता संख्या 0 अथवा 00 से संबंधित मौजों की सूची विभाग को उपलब्ध कराई जाए। पत्र की प्रतिलिपि सभी समाहर्ता, सभी अपर समाहर्ता, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, बिहार को भेजी गई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!