
बिहार
PATNA: बिहार में दो अधिकारियों का तबादला, अजय कुमार बने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव, प्रमोद कुमार को भंडार निगम का अतिरिक्त प्रभार
पटना, 17 नवंबर। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दो अधिकारियों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार का आदेश जारी किया है।
प्रमोद कुमार, बिप्रसे पूर्व मुख्यमंत्री—
नीतीश कुमार के आप्त सचिव प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य भंडार निगम (सहकारिता विभाग, बिहार, पटना) के पद के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। वहीं, अजय कुमार, बिप्रसे प्रभार-बन्दोबस्त पदाधिकारी, खगड़िया) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।
साथ ही अजय कुमार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अधिनियम, 2019 के अध्याय-2 के तहत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना का सचिव नियुक्त किया गया है।
यह आदेश बिहार राज्यपाल के आदेश से सरकार के उप सचिव राजीव रंजन दास द्वारा जारी किया गया है।



