ताज़ा ख़बरें

बिहार की वर्षों पुरानी गाद नीति की मांग को केंद्र ने माना, पीएम मोदी और गडकरी का जताया आभार

बिहार की वर्षों पुरानी गाद नीति की मांग को केंद्र ने माना, पीएम मोदी और गडकरी का जताया आभार

पटना – 4 नवंबर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा वर्षों से उठाई जा रही गाद नीति की मांग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह निर्णय बिहार के जल प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण और समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह डबल इंजन सरकार की बिहार के विकास और जनकल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि संगठित अपराध के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बिहार की जनता की ओर से प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन है। वहीं मुख्यमंत्री ने पुर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करके उक्त जानकारी उन्हे दी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!