
बिहार
MADHUBANI-बलिराजगढ़ गोलीकांड: खोजपुर रोड जाम के बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, भीड़ ने घेरा, महिलाओं ने की हाथापाई
मधुबनी, 03 नवंबर। जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ में ASI चंद्रमोहन सिंह की गोली से अशोक यादव की मौत के बाद परिजनों ने खोजपुर रोड जाम कर दिया। जाम की सूचना पर जिलाधिकारी आनंद शर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी हाथ जोड़कर, छाती पर हाथ रखकर परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आक्रोशित महिलाएं उनका शर्ट पकड़कर खींचने लगी और दुर्व्यवहार की। पुलिसकर्मी उन्हें भीड़ से निकाला। इसी जाम के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला।
बतादें कि फरार ASI चंद्रमोहन सिंह पर ₹25 हजार का इनाम है। दो स्पेशल टीम गठित है। तीन घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।



