
मधुबनी में 13वें झिझिया उत्सव की धूम, 100 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
मधुबनी, 22 अक्टूबर। लोक कला कुंभ द्वारा संचालित वॉलीवुड डांस स्कूल, बाबू साहेब चौक, मधुबनी ने अपना 13वाँ झिझिया उत्सव 2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया। उत्सव में 100 से अधिक बच्चों ने 12 मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर मिथिला की लोकसंस्कृति को जीवंत कर दिया।
झिझिया यात्रा से हुआ शुभारंभ—
कार्यक्रम की शुरुआत भव्य झिझिया यात्रा से हुई। बच्चों ने पारंपरिक गीत गाते और नृत्य करते हुए गिलेशन वाली मैया, काली मंदिर होते हुए गौशाला तक यात्रा निकाली। बाबू साहेब कैंपस में मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।
मुख्य समारोह का उद्घाटन छाया मिश्रा, कल्पना सिंह, किशोर कुमार, पवन जी एवं अजय प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। शुरुआत गणेश वंदना से हुई, उसके बाद झिझिया और भक्तिमय नृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। सभी प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
झिझिया बिटियाओं को विशेष सम्मान—
26 जनवरी को दिल्ली गणतंत्र दिवस में झिझिया प्रस्तुति देने वाले झिझिया बिटिया ग्रुप को ‘Proud of You’ सम्मान। ऑडिशन में भाग लेने वाले बच्चों को ‘Rising Jhijhiya Star’ की उपाधि।
दशहरा में 10 दिनों तक पूजा पंडालों में संस्कृति का प्रचार करने वाले बच्चों को ‘Superstar’ की उपाधि प्रदान की गई।
लक्ष्य – झिझिया को गरबा-डांडिया जैसी पहचान—
वॉलीवुड डांस स्कूल के निदेशक विक्रांत का कहना है कि संस्था का मुख्य लक्ष्य मिथिला की लुप्त हो रही लोककला झिझिया को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। संस्था चाहती है कि झिझिया को भी गरबा-डांडिया की तरह राष्ट्रीय पहचान मिले। बड़े सांस्कृतिक मंचों व फिल्म जगत में स्थान मिले।



