
SSB व बिहार STF की कार्रवाई में दो देशी पिस्तौल, 24 जिंदा कारतूस व 65 हजार नकद के साथ एक गिरफ्तार
मधुबनी, 03 अक्टूबर। 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के एफ समवाय मुख्यालय कमला द्वारा बिहार एसटीएफ एवं जयनगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में दो देशी पिस्तौल, 24 जिंदा कारतूस, चार मैगजीन एवं लगभग 65,000 नकद के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति मधुबनी जिला के जयनगर थाना क्षेत्र के कोरहिया विजय कुमार सिंह के तौर पर हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि बरामद हथियार एवं कारतूस को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। मामले में हथियारों एवं संबंधित सामग्री के स्रोत तथा संभावित प्राप्तकर्ता के संबंध में आगे की जांच की जा रही है। बरामद देशी पिस्तौल, मैगजीन, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन एवं नकद राशि तथा गिरफ्तार व्यक्ति को कब्जे में लेकर विधिवत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सभी बरामद सामग्री एवं गिरफ्तार व्यक्ति को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु जयनगर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में आर्म्स एक्ट के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी र्दज की गयी है।



