बिहार

MADHUBANI:- सीएससी संचालक से लूटपाट मामले का खुलासा, मुख्य सरगना सहित 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार

मधुबनी- 03 अक्टूबर। बाबूबरही थाना अंतर्गत सीएससी संचालक से कट्टे के बल पर हुई लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर इस पूरी वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना सहित कुल चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लदनिया थाना क्षेत्र निवासी राजकुमार मंडल और करण साफी के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य आरोपी खजौली के रहने वाले दीपक सहरना और विजय राम हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से सीएससी संचालक से लूटे गए 3.5 लाख रुपये में से 2 लाख 36 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा इनके ठिकाने से 2.5 किलोग्राम गांजा, तीन अवैध देसी कट्टे और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए एसएसपी योगेंद्र कुमार ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड राजकुमार मंडल है।

उन्होंने खुलासा किया कि राजकुमार वर्ष 2004 से ही लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। वह कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और स्मगलिंग जैसे कई संगीन अपराधों को अंजाम दे चुका है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अक्सर नेपाल में छिपकर रहता था, जहां से वह अपने गिरोह का संचालन कर रहा था। पुलिस पिछले कई दिनों से उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि उसने नेपाल में भी सुपारी लेकर हत्या जैसी संगीन वारदात को अंजाम दिया था।

एसएसपी ने आगे बताया कि इस गिरोह के सभी सदस्य बेहद सक्रिय और पेशेवर अपराधी हैं। गिरोह का एक अन्य सदस्य दीपक सहरना भी खूंखार अपराधी रहा है, जिसने पूर्व में झारखंड में सुपारी लेकर एक व्यक्ति की हत्या की थी। उस मामले में वह 14 साल की सजा काटकर जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ था। जमानत पर छूटने के बाद उसने पुनः इस गिरोह के साथ मिलकर अपराध का रास्ता चुन लिया। एसएसपी ग्रामीण एसपी शिवम धाकर और डीएसपी दो के नेतृत्व में हुई कार्रवाई को सराहना किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!