
उत्तर बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक व शैक्षणिक मदरसा इस्लामिया शकरपुर भरवाड़ा के नाज़िम-ए-आला हज़रत क़ारी शब्बीर अहमद का इंतकाल
दरभंगा- 02 अक्टूबर। उत्तर बिहार की प्रसिद्ध धार्मिक एवं शैक्षणिक हस्ती, मदरसा इस्लामिया शकरपुर भरवाड़ा, दरभंगा के नाज़िम-ए-आला हज़रत क़ारी शब्बीर अहमद साहब क़ासमी रहमतुल्लाह अलैह का इंतकाल हो गया।
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।
हज़रत क़ारी शब्बीर अहमद साहब क़ासमी रहमतुल्लाह अलैह का निधन उत्तर बिहार के शैक्षणिक एवं धार्मिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मरहूम एक समर्पित आलिम-ए-दीन, ज्ञान एवं अमल की मिसाल और धार्मिक शिक्षा व सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली महान शख्सियत थे। उनके निधन से इल्मी और दीनी दुनिया में जो खालीपन पैदा हुआ है, उसकी भरपाई आसान नहीं होगी।
अल्लाह तआला मरहूम की मग़फिरत फरमाए, उनके दर्जात बुलंद फरमाए, जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए और तमाम परिजनों, संबंधितों एवं शागिर्दों को सब्र-ए-जमील अता फरमाए।
इधर हज़रत क़ारी शब्बीर अहमद साहब क़ासमी रहमतुल्लाह अलैह के इंतकाल पर जदयू नेता नजरे आलम ने शोक व्यक्त किया है।



