
क्राइम
BIHAR:- सुपौल में 250 प्रतिबंधित नशीली सुइयां बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार
सुपौल- 01 अक्टूबर। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली सुइयां बरामद की हैं। तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
एसपी शरथ आर एस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि त्रिवेणीगंज के जनता सड़क मार्ग वार्ड-18 में राकेश कुमार के घर से चोरी-छिपे मादक पदार्थ की बिक्री की जा रही है। सूचना पर एसडीपीओ त्रिवेणीगंज के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम ने राकेश कुमार के घर छापेमारी की तो 250 एमएल प्रतिबंधित नशीली सुइयां बरामद हुईं। मौके से राकेश कुमार, सियोल दास और प्रकाश प्रदीप को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी ने बताया कि सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मादक पदार्थ के स्रोत और आपूर्ति नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।



