भारत

बालाघाट में आकर लगा- जैसे हिंदुस्तान में ही हिंदुस्तान की सरकार नहीं: राहुल गांधी

नई दिल्ली/बालाघाट- 01 अक्टूबर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट दौरे के दौरान राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यहां आकर ऐसा लगा जैसे हिंदुस्तान के बीच में ही हिंदुस्तान की सरकार नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि यहां बहुत सारे बच्चों की मृत्यु कुपोषण और अन्य बीमारियों से हुई है, लेकिन सरकार की तरफ से लोगों को कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है। यहां जमीन से जुड़े मुद्दे हैं, वन अधिकार अधिनियम और मनरेगा का मुद्दा है। कई परिवारों ने अपने बच्चे खो दिए, लेकिन आधे लोगों को अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है।

उन्होंने सरकार से जिम्मेदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि बालाघाट के लोगों को स्कूल, अस्पताल की सुविधा दी जाए और उन्हें उनका हक दिया जाए। भाजपा सरकार 24 घंटे विकास की बात करती है, लेकिन जिम्मेदारी निभाने के वक्त गायब हो जाती है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अगर सरकार प्रदेश में दो योजनाएं चला रही है तो इन्हें दोनों का फायदा मिलना चाहिए, लेकिन एक योजना का फायदा देकर दूसरे से नाम काट दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि यहां की स्थिति देखकर काफी दुख हुआ है। हमने इनसे कहा है कि हम सरकार में आते ही इनकी मदद करेंगे। हम इन्हें वनवासी नहीं, आदिवासी कहते हैं और ये हिंदुस्तान के पहले मालिक हैं, इसलिए इन्हें देश में जगह और सुविधाएं मिलनी चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में हर तरफ हालात खराब हैं और ये पूरी तरह से प्रदेश सरकार का फेल्योर है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!