
बिहार
BIHAR:- दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पांच अभ्यर्थियों ने किया नामांकन, जन सुराज से मो. इम्तियाज ने भरा पर्चा
दरभंगा – 01 अक्टूबर। बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन के दूसरे दिन कुल पांच अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया।
निर्वाची पदाधिकारी-सह-आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल हिमांशु कुमार राय के समक्ष अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एकमात्र नामांकन जन सुराज पार्टी के सुरेश प्रसाद राय ने एक सेट में दाखिल किया।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कुल चार अभ्यर्थियों ने नामांकन किया।
जिसमें डॉ. अमरजी कुमार निर्दलीय 03 सेट में, रौशन कुमार निर्दलीय 04 सेट में, अनिल कुमार झा ने राष्ट्रीय जनता दल से 04 सेट में, मोहम्मद इम्तियाज ने जन सुराज पार्टी से 02 सेट में नामांकन किया।
इस प्रकार शिक्षक कोटे से 01 और स्नातक कोटे से 04 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है।



