
MADHUBANI:- शहर के टाउन क्लब फिल्ड में होगा मल्टीफ्लेक्स का निर्माण, 19 मई को बैठक में होगा फाइनल
मधुबनी- 18 मई। नगर निगम सशक्त स्थाई समिति की बैठक 19 मई को शाम 4:30 बजे मेयर अरुण राय के कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की जाएगी। बैठक में गत बैठक की संपूष्टि के अलावा नगर निगम के पूर्व उच्च वर्गीय लिपिक अकिल अहमद के आश्रित मो. फोजैल अहमद को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति,शहर के टाउन क्लब फिल्ड में अर्बन चैलेंज फंड के तहत मल्टीफ्लेक्स के निर्माण,नगर निगम द्वारा नवनिर्मित पार्क का सौन्दर्गीकरण पर विचार किया जाएगा। इसकी जानकारी नगर आयुक्त द्वार मेयर,उपनेयर व समिति सदस्यों को दी गई है। बता दें कि शहर के टाउन क्लब फिल्ड में अर्बन चैलेंज फंड के तहत मल्टीफ्लेक्स के निर्माण शहर के विकास को आगे बढाएगा।
केंद्र प्रायोजित योजना अर्बन चैलेंज फंड शहरों के विकास और कायाकल्प के लिए शुरू किया गया है। इस फंड का मुख्य उद्देश्य प्रतिस्पर्धी ‘चैलेंज मोड’ के माध्यम से आधुनिक, जलवायु-अनुकूल और बैंक-योग्य शहरी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को वित्तपोषित करना है। अर्बन चैलेंज फंड केंद्रीय सहायता निर्धारित की गई है।
केंद्र सरकार द्वारा परियोजना लागत का अधिकतम 25 प्रतिशत तक वित्तपोषण किया जाएगा। फंड प्राप्त करने के लिए यह अनिवार्य है कि परियोजना की लागत का कम-से-कम 50 प्रतिशत हिस्सा बाज़ार के स्रोतों बॉड, बैंक ऋण, सार्वजनिक-निजी भागीदारी से जुटाया जाएगा। यह फंड विशुद्ध अनुदान पर निर्भरता को कम करके,आने वाले वर्षों में शहरी क्षेत्रों में लगभग 4 लाख करोड़ के कुल निवेश को आकर्षित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह योजना मुख्य रूप से शहरों को आर्थिक ‘ग्रोथ हब’ के रूप में विकसित करना,सुनियोजित,रचनात्मक पुनर्विकास, जल आपूर्ति और स्वच्छता से जुड़ी परियोजनाएं है। शहरों की साख बढ़ाकर उन्हें निजी निवेश के अनुकूल बनाना है।



