बिहार

BHAGALPUR:- बंद के दौरान हंगामा करने वाले 41 उपद्रवी भेजे गए जेल, 500 अज्ञात पर FIR

भागलपुर- 27 जुलाई। नीट पेपर लीक और धांधली के विरोध में बुलाए गए ‘बिहार बंद’ के दौरान भागलपुर में भारी बवाल करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

शहर के तिलकामांझी चौक पर तोड़फोड़, आगजनी और पुलिस पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते देर रात 41 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उपद्रव और हंगामा करने के आरोप में कुल 57 लोगों को हिरासत में लिया गया था। पुलिसिया जांच और पूछताछ के बाद इनमें से 16 लोगों को बॉन्ड (बंधपत्र) पर रिहा कर दिया गया, जबकि हिंसा में सीधे तौर पर शामिल 41 आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है।

सड़क जाम कर आम जनता को परेशान करने और सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। तिलकामांझी थाने में 49 उपद्रवियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही, भीड़ में शामिल 400 से 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

हंगामा करने वाले अन्य चेहरों की पहचान के लिए पुलिस ने तिलकामांझी चौक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ वीडियो फुटेज को खंगाला है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने 155 संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें जारी की हैं।

पुलिस का कहना है कि इन तस्वीरों के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए शहर के अलग-अलग ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!