
बिहार
बिहार में 2 लाख 35 हजार आवास पूर्ण, 11 लाख 18 हजार 937 पक्का मकान स्वीकृत
पटना- 20 अगस्त। पटना में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्ण हुए 2 लाख 35 हजार आवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ शामिल होकर लाभुकों को आवास की चाबी एवं नए चयनित लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरित किया।
वर्ष 2026-27 में बिहार को 11 लाख 18 हजार 937 पक्के मकानों का लक्ष्य मिला है, जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा ₹13,427 करोड़ की सहायता दी जाएगी। इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हृदय से आभार।
प्रधानमंत्री के “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ बिहार में गरीब परिवारों के अपने पक्के घर का सपना लगातार साकार हो रहा है।



