बिहार

HRMS घोटाला: 60 लाख से अधिक की अवैध निकासी में 3 लिपिक निलंबित, मेकर-चेकर आईडी के दुरुपयोग का आरोप

मुजफ्फरपुर / मोतिहारी- 04 नवंबर। शिक्षा विभाग में HRMS पोर्टल पर वेतन भुगतान प्रणाली से अवैध तरीके से 60 लाख 57 हजार 158 रुपये की निकासी के मामले में तीन लिपिकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्यालय, क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है। जारी आदेश में तीनों लिपिकों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के पत्र के आलोक में यह कार्रवाई की गई है।

आरोप है कि HRMS पोर्टल पर वेतन भुगतान प्रणाली से अवैध तरीके से जोड़कर 05 बैंक खाते में कुल अवैध राशि 6057158/- (साठ लाख सत्तावन हजार एक सौ अठावन रुपये) की निकासी में मेकर-चेकर के रूप में आईडी का दुरुपयोग किया गया। इसी आरोप में तीनों लिपिकों को निलंबित किया गया है। निलंबित लिपिक का नाम पदस्थापित कार्यालय निलंबन अवधि मुख्यालय होगा।

विनय प्रसाद, वरीय लिपिक जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यालय, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी कार्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सीतामढ़ी, राजीव रंजन कुमार, वरीय लिपिकजिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यालय, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी कार्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पश्चिमी चम्पारण, मिथिलेश कुमार, निम्न वरीय लिपिक जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यालय, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी कार्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिवहर।
आदेश में कहा गया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण द्वारा किये गये अनुरोध के आलोक में तीनों लिपिकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई के अधीन किया जाता है।
निलंबन अवधि में इन्हें जीवनयापन भत्ता नियमानुसार संबंधित मुख्यालय द्वारा नगद अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर किया जायेगा।
साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण को निर्देश दिया गया है कि संबंधित लिपिकों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करना सुनिश्चित करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।

आदेश की प्रतिलिपि जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, सीतामढ़ी, पश्चिमी चम्पारण, शिवहर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, कोषागार पदाधिकारी, मोतिहारी एवं संबंधित लिपिकों को भेजी गई है। साथ ही निदेशक (माध्यमिक शिक्षा), शिक्षा विभाग, बिहार, पटना को सूचनार्थ और अपर मुख्य सचिव के आप्त सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना को अपर मुख्य सचिव को अवलोकन कराने हेतु सूचनार्थ समर्पित की गई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!