बिहार

सरकार नींद में, बिहार में अपराधी बेलगाम, अफसरशाही का बोलबाला: समीर महासेठ

मधुबनी – 20 अगस्त। बिहार में लगातार बढ़ रहे अपराध और हत्या की घटनाओं को लेकर राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ ने बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला है।मधुबनी के रामपट्टी मंडल कारा में बंदी रौशन यादव की मौत मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार नींद में सोई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज पुलिस थाने आम लोगों की सुरक्षा का केंद्र नहीं रहे। अब वहीं से लोगों की सुरक्षा को खतरा है।

जब सत्ता के संरक्षण में अपराधी पल रहे हों तो आम जनता जाए तो कहां जाए? बिहार में हर दिन हत्या, लूट, अपहरण और रंगदारी की खबरें आ रही हैं, लेकिन सरकार आंकड़े छिपाकर जनता को गुमराह कर रही है। पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए छात्रों की आवाज को लाठियों से दबा रही है। आज बिहार में व्यापारी,छात्र, किसान और महिलाएं सब डरे हुए हैं। हर जिले में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन सरकार सिर्फ बयानबाजी कर रही है। रौशन यादव की मौत पर समीर महासेठ ने उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। दोषी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर कार्रवाई होना चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। समीर महासेठ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते सरकार ने अपराध पर लगाम नहीं लगाई तो राजद सड़क पर उतरकर बड़ा जन आंदोलन करेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!