
हिन्दु-मुस्लिम की राजनीति करने वालों को इश्तियाक का तमाचा, दुनिया के सबसे ऊंचे विराट रामायण मंदिर के लिए दी जमीन, चौतरफा हो रही प्रशंसा
मोतिहारी- 22मार्च। जिले के कल्याणपुर प्रखंड स्थित कैथवलिया पंचायत मे बन रहे दुनिया के सबसे ऊंचे विराट रामायण मंदिर के लिए उस गांव के ही एक मुस्लिम किसान इश्तियाक अहमद द्धारा अपना 23 कठ्ठा जमीन दान देने की जिले भर मे प्रशंसा किया जा रहा है। सोशल मीडिया से लेकर चौक चौराहो पर इश्तियाक अहमद के इस धार्मिक सहिष्णुता वाले कदम की लोग चर्चा और प्रशंसा करते नजर आ रहे है।
बताते चले कि महावीर मंदिर पटना के मुख्य न्यासी किशोर कृणाल ने कल इस आशय की जानकारी दी थी,कि कैथवलिया के इश्तियाक अहमद ने मंदिर के लिए अपनी 23 कठ्ठा जमीन को नि:शुल्क दान मे दिया है। महावीर मंदिर पटना के द्धारा ही अयोध्या से जनकपुर को जोडने के लिए प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग 227A के किनारे विश्व का सबसे ऊंचा रामायण मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी ऊंचाई 270 फीट चौडाई 540 फीट एवं लंबाई 1080 फीट होगी। लगभग 125 एकड मे बनने वाले इस मंदिर मे अब तक 100 एकड जमीन मिल चुका है। रामायण मंदिर मे कुल 13 और मंदिरो के साथ दुनिया के सबसे ऊंचे 33 फीट के शिवलिंग की स्थापना भी प्रस्तावित है। फिलहाल इस मंदिर के लिए मुस्लिम परिवार द्धारा जमीन दान देने के बाद इसकी चौतरफा प्रशंसा की जा रही हैॆ।



