
ताज़ा ख़बरें
हताशा में रासायनिक हमले की तैयारी में है रूस: जो बाइडेन
वाशिंगटन- 22 मार्च। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आशंका व्यक्त की है कि हताश रूस यूक्रेन में रासायनिक हमला कर सकता है।
गुरुवार से नाटो और यूरोपीय देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले बाइडेन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के विरुद्ध युद्ध में हताशा के चलते अब रासायनिक हमला कर सकते हैं। बाइडेन ने कहा कि पुतिन के धुर विरोधी एलेक्सी नेवालनि को नौ वर्ष की अतिरिक्त सजा दी गई है, यह इस बात का प्रमाण है कि पुतिन आने वाले समय में और बड़ा कदम उठा सकते हैं। एलेक्सी नेवालिनी पहले ही साढ़े 21 वर्ष की सजा भुगत रहे हैं।



