बिहार

बिहार में जनता की सरकार, जनसेवा और विकास सर्वोच्च प्राथमिकता: CM सम्राट

पटना- 02 अगस्त। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित अखिल भारतीय कानू हलवाई विचार मंच के अभिनंदन समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में किसी व्यक्ति या गठबंधन की नहीं, बल्कि जनता की सरकार है और सरकार का प्रत्येक मंत्री तथा विधायक जनसेवक के रूप में कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रत्येक दिन और प्रत्येक घंटा बिहार के विकास तथा जनता की सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने घोषणा की कि 31 मार्च 2027 से पहले एक करोड़ बीपीएल परिवारों की पहचान कर उन्हें राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही 25 लाख परिवारों के घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित कर निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।

सम्राट चौधरी ने बताया कि मुजफ्फरपुर में शहीद जुब्बा साहनी के नाम पर आर्किटेक्चर एवं सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के 78 वर्षों बाद भी बिहार में केवल 278 डिग्री कॉलेज थे, जबकि उनकी सरकार ने 15 जुलाई से एक साथ 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन शुरू कराया है। अगले दस दिनों के भीतर सभी नए कॉलेजों में नियमित शिक्षण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए संविदा के आधार पर तीन हजार प्राध्यापकों की नियुक्ति की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बताया कि सहयोग शिविर और सहयोग पोर्टल के माध्यम से अब तक 5.83 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 5.33 लाख आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध जवाबदेही तय करते हुए 9,000 अधिकारियों को पहला, 350 अधिकारियों को दूसरा और चार अधिकारियों को तीसरा नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक आवेदन का निस्तारण 30 दिनों के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि पलवैया धाम स्थित बाबा गणिनाथ जी महाराज मंदिर के समग्र विकास के लिए आवश्यकता अनुसार भूमि अधिग्रहित की जाएगी और सरकार हरसंभव सहयोग देगी। अगले पांच वर्षों में मरीन ड्राइव के माध्यम से पलवैया धाम तक बेहतर सड़क संपर्क विकसित किया जाएगा। इसके अलावा सोनपुर से राघोपुर पुल तक पांच पुलों को जोड़ते हुए गंगा अंबिका पथ के जरिए मोकामा तक संपर्क मार्ग विकसित करने की योजना पर भी कार्य किया जाएगा।

सम्राट चौधरी ने कानू-हलवाई समाज से संगठित रहकर बिहार के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार समाज के साथ मजबूती से खड़ी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!