बिहार

PATNA: विधानसभा में उठाते रहे सूड़ी समुदाय को अति पिछड़ा समाज में शामिल करने की मांग: पूर्व मंत्री समीर महासेठ

पटना- 02 अगस्त। अखिल भारतीय सूड़ी वैश्य संगठन का राज्य स्तरीय सम्मेलन रविवार को विधान सभा के विस्तारित भवन सभागार में हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री समीर महासेठ ने कहा कि सूड़ी समाज को अति पिछड़ा समाज में शामिल करने की मांग को कई बार विधानसभा में उठाते रहे है। अखिल भारतीय सूड़ी वैश्य संगठन के संयोजक डा. वरुण कुमार ने कहा कि समाज को अति पिछड़ा में शामिल कराना मेरी प्राथमिकता है। पंचायती चुनाव एवं निकाय चुनाव एकजुट होकर पूरी ताकत से लड़ना है। पंचायत परिसीमन के समय हम सभी को जागरूक रहने की जरूरत है।

बिहार प्रदेश के सह संयोजक ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने कहा कि सूड़ी समाज को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने को लेकर समाज पूरी तरह एकजुट है। जरूरत पड़ी तो सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा। भागलपुर संयोजक विश्वेश आर्य ने कहा कि समय रहते सरकार सूड़ी समाज को अति पिछड़ा में शामिल नहीं करती है तो पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल बनेगा। सत्ता में बैठे लोगों को जितनी भागीदारी है उतनी हिस्सेदारी देनी ही होगी।

सम्मेलन में प्रसिद्ध चिकित्सक पूर्णिया प्रमंडल के डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि सत्ता में बैठे हमारे लोगों को समाज की हित की बात सुननी व समझनी चाहिए। कार्यक्रम में नारी शक्ति के रूप में परिहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी स्मिता पूर्वे ने कहा कि हमें संगठित होना समय की मांग है। अन्यथा हमारे बच्चे विकास की दौड़ में पिछड़ जाएंगे। सम्मेलन का संचालन समाजसेवी अवधेश भगत ने किया। पिछले 8 जून को अखिल भारतीय सूड़ी वैश्य संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सफलता के लिए राज्य संयोजक एवं प्रदेश के हर जिले के संयोजक,प्रमंडलीय अध्यक्ष और सभी प्रबुद्ध समाज के लोगों को सम्मानित किया गया।

सम्मेलन में मनोज कुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद मगध प्रमंडल, दिगंबर मंडल, नवल कुमार, रत्नेश कुमार, ललित मुखिया, सुधेश कुमार, विनय कुमार, अशोक कुमार गुप्ता सहित बिहार के विभिन्न जिलों से सुड़ी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!