
BANKA: देवघर मार्ग पर तरपतिया में मधुबनी बोलबम सेवा समिति का निःशुल्क सेवा कैंप का हुआ उद्घाटन
बांका- 01 अगस्त। श्रावणी मेला पर देवघर मार्ग पर कावरियों के लिए तरपतिया कटोरिया स्थित मधुबनी बोलबम सेवा समिति के तत्वावधान में निःशुल्क सेवा कैम्प का उद्घाटन समिति के संरक्षक सह मधुबनी नगर निगम मेयर अरुण राय,देवेन्द्र प्रसाद सिंह उर्फ मुन्ना चौधरी, समिति अध्यक्ष निर्मल राय,सचिव प्रभात सिंह, कोषाध्यक्ष गणेश मंडल,पार्षद मनीष कुमार सिंह,गणेश सिंह,विनय मिश्रा,शंभू भगत अमित सिंह व अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। संरक्षक व मेयर अरुण राय ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में शिवभक्त कांवरियों की सेवा महान पुण्य, आत्मिक शांति और भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसे सच्ची शिव भक्ति और मानवता की सबसे बड़ी सेवा माना जाता है।कावरियों की सेवा करना बड़ा ही पुण्य का कार्य है। भोलेनाथ के भक्तों की थकान मिटाने और उन्हें भोजन-जलपान कराने से प्रत्यक्ष रूप से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। कांवरियों की सेवा करने वाले को असीम शांति और खुशी मिलती है।
इससे साधक के कष्ट दूर होते हैं। सुख, समृद्धि और आरोग्य का वास होता है। मेयर ने कहा कि वर्षों की तरह इस साल भी बोल बम सेवा समिति, मधुबनी कैम्प द्वारा निःशुल्क सेवा का आयोजन किया गया है।अध्यक्ष निर्मल राय ने कहा कि 30 जुलाई से 27 अगस्त तक कांवरियों के लिए विश्रामालय पंडाल,भजन किर्तन,प्रारंभिक उपचार एवं दवाइयां, सत्तु का शर्बत, निंबू चाय, ठंडा पानी, गर्म पानी का कुंड, फलाहार (प्रत्येक सोमवार), भंडारा सुबह 10 बजे से 2 बजे दिन तक, रात्रि 7 बजे से 11 बजे रात्रि तक की व्यवस्था की गई है।



