
मधुबनी के फुलपरास में 38.85 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त, तीन गिरफ्तार
मधुबनी- 01 अगस्त। फुलपरास थाना की गस्ती टीम को गुप्त सुचना प्राप्त हुई की धीरज तिवारी एवं कृष्ण कुमार तिवारी दोनों पे०-रामनारायण तिवारी, सा०-फुलपरास तथा राजा साह सा०-बथनाहा, सभी मिलकर धीरज तिवारी के घर एवं मेडिकल दुकान में ब्राउन शुगर रखे हुए है तथा छोटा-छोटा पुड़िया बनाकर बेचते है। प्राप्त सुचना वरीय पदाधिकारी को सुचित करते हुए प्राप्त निर्देशानुसार सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस द्वारा धीरज तिवारी एवं कृष्ण कुमार तिवारी के घर पहुँची गई तो पुलिस को देखते हीं घर के अन्दर से 03 व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, परन्तु पुलिस बल के सहयोग से सभी व्यक्ति को घर के अन्दर हीं पकड़ लिया गया। पकडाए व्यक्ति का नाम / पता पूछने पर अपना नाम 01. धीरज तिवारी, 02. कृष्ण कुमार तिवारी दोनों पे०- रामनारायण तिवारी तथा राजा साह, पे०-चुलहाई शाह, सा०-बथनाहा सभी थाना-फुलपरास, जिला-मधुबनी बताया।
पुलिस ने विधिवत तलाशी के क्रम में घर एवं दुकान के अन्दर से प्लासटिक / स्टील के डब्बा / बर्तन से कुल मात्रा-38.85 ग्राम ब्राउन शुगर, 3400/- रुपया एवं 01 मोबाईल बरामद हुआ। पकडाए व्यक्ति से बरामद ब्राउन शुगर के संबंध में पूछ-ताछ करने पर उनसभी द्वारा बताया गया कि दिनांक 28.07.2026 को सिकंदर पासवान, पे०-बिशेसर पासवान, सा०-जोगिया, थाना-लदनिया एवं रहमान नाम के बंगाली व्यक्ति, जो कि ब्राउन शुगर बंगाल से लाता है, से खरीद कर लाये हुए हैं एवं हमलोग इसका बिक्री का कार्य करते हैं। धीरज तिवारी द्वारा यह भी बताया गया कि मैं अपने ग्रामीण अमित तिवारी, पे०-झुनझुन तिवारी जो की बस इंचार्ज है के सहयोग से इस मादक पदार्थ को बेचते हैं। इस घटना के संदर्भमें तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवं फुलपरास थाना कांड सं0-329/26 को सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



