
MADHUBANI: शहर के गंगासागर काली मंदिर परिसर को पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित : केयरटेकर
मधुबनी-01 अगस्त। शहर के गंगासागर काली मंदिर परिसर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उनकी सुरक्षा और सुविधाओं को देखते हुए फिलहाल 50 सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। काली मंदिर परिसर व प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में सबमर्सिबल लगाई जाएगी। 01 अगस्त से इस परिसर की सुरक्षा व्यवस्था हमारी जिमे दी गई है। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए हरसंभव पर प्रयास करेंगे। उक्त बातें गंगासागर काली मंदिर परिसर के केयरटेकर रामनरेश ठाकुर चंदन ने कहीं।
परिसर स्थित इंद्र पूजा भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केयरटेकर ने कहा कि इस परिसर के दुकानदारों की सुविधाओं का भी ख्याल रखा जाएगा। परिसर की पवित्रता और विकास कार्य को आगे बढाने के लिए 3 अगस्त को बैठक आयोजित की जाएगी। इंद्र पूजा की तैयारी शुरु की जाएगी। केयरटेक ने परिसर के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया। बता दें इस परिसर का एक पुराने लीज धारक की अवधि पूरा होने के बाद फिलहाल कामेश्वर सिंह धार्मिक न्यास दरभंगा द्वारा दो महीना के लिए केयरटेकर के रुप में रामनरेश ठाकुर चंदन का चयन किया गया है।
इन्द्र पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज चौधरी,कोषाध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ रिक्की सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।



