
MADHUBANI:- जगतपुर पोखर और भिंडा की जमीन पर 58 लोगों का कब्जा, हाकिम का आदेश दो साल से बेअसर
मधुबनी- 26 जुलाई। रहिका अंचल के तहत माड़र जगतपुर स्थित सरकारी पोखर और उसके भिंडा के अधिकांश हिस्से को 58 लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे पोखरा का क्षेत्रफल काफी कम हो गया है। अतिक्रमण मामले में माइर, जगतपुर निवासी दिगंबर मिश्र की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साल 2024 में राजस्व कर्मचारी और अंचल अमीन के मापी प्रतिवेदन सौंपी गई थी। प्रतिवेदन में मौजा जगतपुर, खाता 508 खेसरा 3390, 3394, 3401, 3470, 3477 पोखर और भिंडा की जमीन अतिक्रमण करने वाले कुल 58 लोगों को चिन्हित किया गया था। अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित करते हुए रहिका अंचल अधिकारी को अतिक्रमण खाली कराने का आदेश दिया गया था। इसके बाद भी अब तक अतिक्रमण खाली नहीं कराई गई है।
जमीन अतिक्रमण करने वाले चिन्हित कुल 58 लोगों में जगदेव कामत, गुनदेव कामत, परमेश्वर कामत, इन्द्रकांत पाठक, नागेन्दर पाठक, जयकृष्ण पाठक, मोहन पाठक, आनंद कुमार पाठक, भुल्लर मंडल, किशोरी मंडल, श्याम मंडल, फिरन मंडल, बच्चन मंडल, सत्तन मंडल, बासदेव पाठक वगैरह, बुधन मंडल, महेश्वर मंडल, श्रवण पाठक, गोपाल कान्त पाठक, राजा पाठक, ठकन मंडल, जितेन्द्र पाठक, राम कामत, प्रयाग कामत, इन्द्रकान्त पाठक, गोविन्द कामत, मदन कामत, अरुण कामत, रघु कामत, सियालाल कामत, अर्जुन कामत, यदु कामत, शिवशरण चौधरी, देवशरण चौधरी,विद्यानंद कामत, राम कामत वगैरह, शिवनाथ कामत, शिवनन्दन कामत, प्रयाग कामत, रघु कामत, गणेश कामत, सज्जन कामत, शिवकुमार कामत, शिवनन्दन कामत, महेंद्र चौधरी, इंद्र कुमार चौधरी, लखन चौधरी,सत्यनारायण चौधरी, मनोज चौधरी, शिवनारायण चौधरी, पवन चौधरी, संजु चौधरी,शत्रुधन चौधरी का नाम शामिल है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय माड़र, उत्क्रमित उच्च विद्यालय माड़र, उत्क्रमित उच्च विद्यालय माडर, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण भी पोखर के भिंडा पर की गई है। प्रतिवेदन में इसके अलावा कई अन्य लोगों द्वारा भी जमीन पर कब्जा करने की बात बताई गई है। मापी के दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा विरोध किए जाने से अन्य अतिक्रमणकारी चिन्हित नहीं हो सका।
बतादें कि इस मामले में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कार्यालय के आदेश में अतिक्रमणकारी द्वारा अतिक्रमण की गई भूमि पर विभागीय नियम के अनुसार विधि सम्मत कार्रवाई करने का आदेश दिया गया था।



