बिहार

MSU मधुबनी जिला ईकाई का गठन, शशि अजय झा बने जिलाध्यक्ष व राजन झा महासचिव

मधुबनी- 02 अगस्त 2026। मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) की मधुबनी जिला इकाई के पुनर्गठन को लेकर टाउन क्लब फील्ड, मधुबनी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री प्रवेश झा ने की, जबकि वरिष्ठ साथी विजय श्री टूना की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में संगठन के विस्तार, छात्र-युवा हितों तथा मिथिला के सामाजिक, शैक्षणिक एवं भाषाई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित साथियों ने संगठन को जिले के प्रत्येक प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से शशि अजय झा को मिथिला स्टूडेंट यूनियन, मधुबनी का जिलाध्यक्ष तथा राजन झा को जिला महासचिव चुना गया। उपस्थित सभी साथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन जिले में छात्र हित, मैथिली भाषा तथा मिथिला के जनसरोकारों से जुड़े आंदोलनों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष शशि अजय झा ने सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा जिले के प्रत्येक छात्र-युवा को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष को तेज किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित साथियों ने संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का भी संकल्प लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!