मनोरंजन

कुकू टीवी के ‘सबसे बड़ा ड्रामेबाज़’ के टॉप-12 में पहुंचे अनस मलिक

कुकू टीवी के पहले रियलिटी एक्टिंग माइक्रोड्रामा शो ‘सबसे बड़ा ड्रामेबाज़’ में प्रयागराज के युवा कलाकार अनस मलिक ने अपनी जगह बनाकर शहर का नाम रोशन किया है। देशभर से आए 2,000 से अधिक डिजिटल ऑडिशन और करोड़ों व्यूज़ के बाद दर्शकों की वोटिंग के आधार पर चुने गए टॉप-12 प्रतिभागियों में अनस भी शामिल हैं।

अनस मलिक का सफर संघर्ष और मेहनत से भरा रहा है। आर्थिक चुनौतियों के बीच पले-बढ़े अनस ने कम उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारियों को संभालना शुरू कर दिया था। उन्होंने प्रयागराज के गंगा घाटों पर फोटोग्राफी का काम किया और बाद में सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहचान बनाई। परिवार के जयपुर शिफ्ट होने के बाद उन्होंने बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई जारी रखते हुए पिता के काम में भी सहयोग किया। वर्ष 2020 में एक ऑडिशन के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले अनस ने थिएटर से अभिनय का प्रशिक्षण लिया और अब मुंबई में अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।

अब अनस शो के अन्य 11 फाइनलिस्ट के साथ 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और कुकू टीवी के आगामी माइक्रोड्रामा में मुख्य भूमिका हासिल करने के लिए मुकाबला करेंगे। शो को अभिनेता राकेश बेदी, अभिनेत्री जन्नत जुबैर और रियलिटी स्टार प्रिंस नरूला जज करेंगे। लगभग दो-दो मिनट की अवधि वाले 45 से 60 एपिसोड में प्रतिभागियों को अभिनय आधारित चुनौतियों, मेंटरशिप, एलिमिनेशन और उनके संघर्षों से जुड़ी कहानियों के जरिए परखा जाएगा।

‘सबसे बड़ा ड्रामेबाज़’ का प्रीमियर इसी सप्ताह विशेष रूप से कुकू टीवी ऐप पर होगा। कुकू टीवी के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर 20 करोड़ से अधिक इंस्टॉल हैं और सात से अधिक भारतीय भाषाओं में 5,000 से ज्यादा माइक्रोड्रामा उपलब्ध हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कंपनी के निवेशक और ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!