
MADHUBANI:- बिहार के पहले क्राफ्ट विलेज में बाधक बना 3 पोखर का अतिक्रमण, रहिका CO ने दिए सीमांकन का आदेश
मधुबनी-01 अगस्त। बिहार के पहले क्राफ्ट विलेज (जितवारपुर) में बाधक बने अतिक्रमित 3 पोखर लिरहा पोखर, बाबू पोखर व कंटाही पोखर की भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण मुक्त कराई जाएगी।इसके लिए रहिका अंचल अधिकारी रोहित कुमार ने कार्रवाई शुरु कर दिया है। अंचल अधिकारी ने तीन पोखर का सीमांकन के लिए अंचल अमीन को निर्देश दिया है। सीमांकन कार्य एक सप्ताह के अंदर किया जाना हैं।
इस सिलसिले में क्राफ्ट विलेज के एजेंसी बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड कटिहार-पूर्णिया जोन के उप महाप्रबंधक ने रहिका अंचल अधिकारी के अलावा जिलाधिकारी पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त को 15/06/2026 पत्र दिया है। पत्र में बताया गया है कि क्राफ्ट विलेज परियोजना निर्माण अंतर्गत तीनों पोखर की भूमि का सीमांकन कराते हुए अतिक्रमण मुक्त कराई जाए। ताकि क्राफ्ट विलेज का काम आगे बढ़ाया जा सके। पत्र में बताया गया है कि वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार एवं बिहार संग्रहालय, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत क्राफ्ट विलेज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। परीयोजना के तहत तीनों पोखर का सौंदर्गीकरण किया जाना है।
स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पोखर के भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। जिससे पोखर के सौंदर्गीकरण कार्य में बाधों उत्पन्न हो रही है। उक्त तीनों पोखर के भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण मुक्त किया जाना अति आवश्यक है। ताकि परियोजना का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण किया जा सके।



