भारत

दिल्ली में 5 अगस्त को ‘कपड़े के भीतर की दुनिया: बुनाई के नए क्रम’ प्रदर्शनी का होगा उद्घाटन

नई दिल्ली- 02 अगस्त। दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय और हस्तकला अकादमी में 5 अगस्त को 14 दिवसीय ” कपड़े के भीतर की दुनिया: बुनाई के नए तरीके” नामक एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा।

वस्त्र मंत्रालय के अनुसार इसका उद्घाटन सचिव नीलम शमी राव करेंगी। यह प्रदर्शनी विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय द्वारा 7 अगस्त को मनाए जाने वाले ’12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ के देशव्यापी समारोहों के एक प्रमुख हिस्से के रूप में आयोजित की जाएगी।

श्रेयांसि सिंह द्वारा क्यूरेट की गई यह प्रदर्शनी समकालीन वस्त्र कलाकारों, डिजाइनरों और शिल्प समूहों को एक साझा मंच प्रदान करती है।

प्रदर्शनी में शोध-आधारित कार्यों, कलाकार-कारीगर सहयोग और आकर्षक ‘इन्स्टॉलेशन’ के माध्यम से वस्त्र निर्माण के सामाजिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रदर्शनी में आद्यम हैंडवॉवन, अब्राहम एंड थाकोर, आस्था बुटैल, बोइटो, चाणक्य स्कूल, कुन्नूर एंड कंपनी, जागृति फुकन, जयिता चटर्जी, कार्दो, मोरी, नीरज पटेल, पोरगई आर्टिसन्स एसोसिएशन, श्रद्धा कोचर, श्रुजन, स्टूडियो मीडियम, उज्ज्वल डे और 23 एन 69 ई जैसे जाने-माने कलाकारों व संस्थानों की कृतियाँ देखने को मिलेंगी।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कपड़े को केवल एक वस्तु न मानकर उसे ज्ञान, सांस्कृतिक स्मृति और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम के रूप में प्रस्तुत करना है। इसके साथ ही, यह प्रदर्शनी पहचान, पर्यावरण-अनुकूलता, समुदाय और पारंपरिक शिल्प कौशल के साथ समकालीन कला के गतिशील अंतर्संबंधों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देगी।

प्रदर्शनी 6 से 19 अगस्त तक सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आगुन्तकों के लिए खुली रहेगी ।

इस अवसर पर विकास आयुक्त (हथकरघा) डॉ. एम. बीना, विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) अमृत राज तथा प्रसिद्ध कला एवं संस्कृति विशेषज्ञ पद्म भूषण राजीव सेठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!