
MADHUBANI शहर के संतुनगर की श्मशान भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जन आंदोलन का ऐलान
मधुबनी- 02 अगस्त। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-09 के संतुनगर ठलेसरी स्थित श्मशान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग एक बार फिर से जोर पकड़ ली है। बता दें कि इस मामले में साल 2025 में रहिका अंचल के तत्कालीन अंचल अधिकारी की रवैया को लेकर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय द्वारा जिलाधिकारी से तत्कालीन अंचल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। इसके बाद भी श्मशान की भूमि अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जा सका। जिससे एक बार फिर से शहर के कई संगठन और राजनीतिक दलों में श्मशान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर आंदोलन की तैयारी शुरु कर दी है।
इस मामले शहर विकास समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार व सचिव सुधीर कुमार ने बताया कि रहिका अंचल के मौजा जगतपुर, थाना 27, खाता 508, खेसरा 5907, रकवा 19 कट्ठा 5 जमीन गैरमजरूआ खास श्मशान की भूमि के अतिक्रमणकारियों और तत्कालीन अंचल अधिकारी की सांठगांठ से श्मशान की भूमि अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सका। श्मशान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जन आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने बताया की श्मशान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए साल 2025 में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय में रहिका अंचल के माडर, जगतपुर निवासी दिगम्बर मिश्र द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें अंचल अधिकारी द्वारा घोर लापरवाही एवं गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली को लेकर सीओ के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। इसके बाद इस मामले में अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण कार्यालय द्वारा भी श्मशान की अतिक्रमित भूमि को खाली कराने का रहिका अंचल अधिकारी को आदेश दिया गया था। इस मामलें में रहिका अंचल कार्यालय में पूर्व में भी वाद चलाकर कई लोगों का जमाबंदी रद् किया गया था।



