[the_ad id='16714']

राष्ट्रपति पहुंची बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू , प्रतिमा को नमन कर दी श्रद्धांजलि

रांची- 15 नवंबर। धरती आबा और उलगुलान के नायक भगवान बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती और दूसरे जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार मंगलवार को रांची पहुंचीं। यहां से राष्ट्रपति भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिला स्थित उलिहातू पहुंचीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने ओडा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

भगवान बिरसा मुंडा के परिजन सुखराम मुंडा ने उलिहातू में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी की और बिरसा ओडा में उन्हें पूजा-अर्चना करवाने में मदद की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात भी की।

इस मौके पर राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन , जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य की महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!