भारत

मोदी सरकार की स्पष्ट नीति पेट्रोल डीजल में मुनाफाखोरी करो और जनता पर महंगाई लादो: कांग्रेस

रायपुर- 02 जनवरी। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि, मोदी सरकार की स्पष्ट नीति है पेट्रोल डीजल के दामों को बढ़ाकर मुनाफाखोरी करो और पेट्रोलियम कंपनियों को मुनाफाखोरी करने दो और जनता महंगाई के बोझ तले दबे रहे। बीते तीन माह में अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है लेकिन राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल एवं डीजल के कीमतों में किसी प्रकार से संशोधन नहीं किया गया है। जनता पर मोदी निर्मित महंगाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी का फर्क किचन से लेकर खेत खलिहान तक, स्कूल से लेकर कॉलेज तक और फैक्ट्री तक दिखता है। हर आवश्यक वस्तुओं के दामों में तेजी होता, लेकिन आम लोगों के आय में किसी प्रकार से कोई बढ़ोतरी नहीं होती है। शासकीय कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत देने केंद्र सरकार महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी कर देती है इससे कुछ राहत कर्मचारियों को मिलता है लेकिन आम जनता, किसान, युवा, व्यापारी, महिलाए, मजदूर, रेहड़ी खोमचा वालों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार कोई पॉलिसी नहीं बनाती है बीते 10 वर्षों में मोदी सरकार आम जनता की जेब से पेट्रोल डीजल की मुनाफाखोरी करके 35 लाख करोड़ से अधिक की राशि निकाल चुकी है और आज भी जनता को निचोड़ रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button