ताज़ा ख़बरें

मंगोलिया का 45 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बोधगया पहुंचा,ढुंगेशवरी मंदिर में पूजा-अर्चना

गया-02 दिसंबर। मंगोलिया के संसद के अध्यक्ष गोमबोजेव जानदानस्हतार (GOMBOJAV ZANDANSHATAR) के नेतृत्व में 45 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल विशेष विमान से गया पहुंचा।

प्रतिनिधिमंडल में मंगोलिया के संसद के मंत्रीगण-सांसद, मंगोलिया-इंडिया पार्लियामेंट्री ग्रुप के चेयर पर्सन तथा डिप्टी चेयर पर्सन, मंगोलिया संसद के सचिवालय के ऑफिशियल्स, सुरक्षा एवं सर्विस ऑफिशियल्स, भारत में मंगोलिया के राजदूत सहित अन्य सदस्यों द्वारा डुंगेश्वरी मंदिर का दर्शन गुरुवार को किया गया एवं पूजा अर्चना की गई।

बिहार सरकार की ओर से गुरुवार की रात मंगोलिया से आए प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में बोधगया में डिनर का आयोजन किया गया है। बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहीं, गया के सांसद सहित जिले के सभी दस विधायकों के अलावा समाजसेवी और अन्य को रात्रि भोज में आमंत्रित किया गया है। उक्त बातें रात्रि भोज में आमंत्रित भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल स्वामी ने कही।इसके पूर्व गया के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगोलिया के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत जिलाधिकारी अभिषेक सिंह व अन्य अधिकारियों ने किया।

महाबोधि मंदिर प्रबंधन कमेटी के सदस्य डॉ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मंगोलिया से आए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों द्वारा महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना की जाएगी। साथ ही शुक्रवार को मंगोलिया से आया प्रतिनिधिमंडल विशेष विमान से वापस लौट जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button