पुलिस हेड कांस्टेबल 10हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मुंबई- 29 मार्च। नवघर पुलिस थाने का एक हेड कांस्टेबल 38वर्षीय अमित कुमार एकनाथ पाटील अवैध रूप से तंबाकू गुटका विक्रय करने वाले शिकायत कर्ता से दस हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए आज ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग के दस्ते द्वारा रंगे हाथो पकड़ा गया।
ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार शिकायत कर्ता स्वयं के जनरल स्टोर पर अवैध रूप से तंबाकू गुटका विक्रय का कार्य किया करता था।

शिकायत कर्ता का गुटका विक्रय करने का काम बंद था ,इसलिए उसने पुलिस हेड कांस्टेबल अमित कुमार से संपर्क किया था।इसके बाद पुलिस हेड कांस्टेबल अमित कुमार ने प्रति माह आठ हजार रूपए की दर से दो माह के सोलह हजार रूपए की रिश्वत मांगी थी।

27मार्च की इस घटना के बाद आरोपी पुलिस हेड कांस्टेबल अमित ने अपने निजी सहायक संजय यादव के माध्यम से 16हजार रूपए की राशि मांगी थी।

इसके दूसरे दिन 28मार्च को हेड कांस्टेबल अमित ने अपने सहायक संजय यादव और अमित मिश्रा के द्वारा शिकायत कर्ता से दस हजार रूपए की रिश्वत की राशि मांगी थी।

29 मार्च को हेड कांस्टेबल अमित अपने सहायक संजय यादव और अमित मिश्रा के माध्यम से शिकायत कर्ता से दस हजार रूपए की रिश्वत की राशि ले रहे थे, ठाणे ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए गए।जब यह सिद्ध हो गया कि संजय और अमित मिश्रा इनके निजी सहायक है, इसके बाद पुलिस हेड कांस्टेबल अमित कुमार को भी गिरफ्तार कर मीरा भाइंदर पुलिस आयुक्त क्षेत्र में नवघर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!