[the_ad id='16714']

केंद्रीय नेताओं के साथ राहुल पहुंचे इंफाल, सड़क मार्ग से थौबल के लिए हुए रवाना

इंफाल- 14 जनवरी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्रीय नेताओं के एक समूह के साथ रविवार को इंफाल पहुंच गए। यहां हवाई अड्डे पर मणिपुर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राहुल गांधी यहां से सड़क मार्ग से थौबल जिले के खांगजाम के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी खंगजाम मैदान से अपनी प्रस्तावित ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत करेंगे।

रविवार को घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से राहुल गांधी के इंडिगो के विशेष उड़ान में करीब चार घंटे की देरी हुई। उनके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार,तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी,राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,सचिन पायलट,अभिषेक मनु सिंघवी,दिग्विजय सिंह,सलमान खुर्शीद और कई केंद्रीय नेता मौजूद थे।

मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और विधायक के मेघचंद्र ने बताया कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ रविवार सुबह 11 बजे शुरू होनी थी, लेकिन उनके देर से पहुंचने के कारण रैली और यात्रा के कार्यक्रम में कुछ बदलाव किए गए हैं।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!