[the_ad id='16714']

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में नौका पलटी, 15 की मौत, 19 लापता

जकार्ता-  24 जुलाई। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास यात्री नौका पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई। इस नौका दुर्घटना में 19 अन्य लोग लापता हैं। यह जानकारी राहत और बचाव अभियान प्रमुख मुहम्मद अराफा ने सोमवार को दी।

उन्होंने बताया कि इस नौका में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे। यह नौका दक्षिण-पूर्व सुलावेसी प्रांत के बुटन सेंट्रल रीजेंसी के लांटो गांव से पास के लागिली गांव जा रही थी। इस नौका में 40 लोग सवार थे। इसकी क्षमता 20 लोगों की थी।

अराफा ने कहा कि बचावकर्मी और गोताखोर 19 लोगों की तलाश कर रहे हैं। 15 शव बरामद हो चुके हैं। छह लोगों को बचा लिया गया है। रविवार को सेंट्रल रीजेंसी की नौवीं वर्षगांठ मनाने के लिए लोग यहां पहुंचे। कई लोगों को मछली पकड़ने या यात्री नौकाओं से यहां लाया गया था।

उल्लेखनीय है इंडोनेशिया 17,000 से अधिक द्वीप हैं। यहां आवागमन के लिए नौका परिवहन बड़ा संसाधन है। 2018 में लगभग 200 लोगों से भरी नौका उत्तरी सुमात्रा प्रांत की एक झील में डूब गई थी। इस हादसे में 167 लोगों की मौत हो गई थी। फरवरी 1999 में यात्री जहाज डूब गया था। इसमें 332 लोग सवार थे। इनमें से मात्र 20 लोगों को खोजा जा सकता।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!