
ताज़ा ख़बरें
मौसम विभाग ने दी जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
जम्मू-05 दिसंबर। जम्मू-कश्मीर में लगातार साफ चल रहे मौसम से शुष्क ठंड पड़ रही है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने आज यानि रविवार दोपहर बाद से जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर और जम्मू संभाग में कुछ हिस्सों में भारी बारिश एवं बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी के चलते कश्मीर घाटी में राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात प्रभावित होने की भी आशंका हैं। इसके बीच कश्मीर घाटी शीतलहर की चपेट में है। जम्मू संभाग में शुष्क सर्दी है। वहीं जम्मू संभाग में पीर पंजाल के पर्वतीय क्षेत्रों में भी अधिक बर्फबारी हो सकती है।



