बॉलीवुड

‘द ट्रेटर्स इंडिया सीजन-2’ का ट्रेलर रिलीज,

करण जौहर का चर्चित रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। अमेजन प्राइम वीडियो ने शो में शामिल प्रतियोगियों के चेहरों से पर्दा हटाने के बाद अब इसका नया ट्रेलर भी जारी कर दिया है। पिछले सीजन की तरह इस बार भी शो में 21 खिलाड़ी शामिल होंगे, जिनके बीच कुछ गद्दार छिपे होंगे। बाकी खिलाड़ियों को अपनी सूझबूझ और रणनीति के दम पर इन गद्दारों की पहचान करनी होगी। ट्रेलर से साफ है कि इस सीजन में विश्वासघात के साथ-साथ आपसी टकराव और ड्रामा भी खूब देखने को मिलेगा।

‘द ट्रेटर्स इंडिया-2’ की शुरुआत 13 अगस्त से होगी। शो के नए एपिसोड हर गुरुवार को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किए जाएंगे। ट्रेलर में प्रतियोगियों के बीच रणनीति बनाने, एक-दूसरे पर शक करने और अपने पक्ष को मजबूत करने की कोशिशों की झलक देखने को मिलती है। खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, खिलाड़ियों के लिए यह तय करना चुनौतीपूर्ण होगा कि किस पर भरोसा किया जाए और कौन उनके बीच रहकर उन्हें मात देने की तैयारी कर रहा है।

इस सीजन में मनोरंजन जगत और सोशल मीडिया की कई चर्चित हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, मुनव्वर फारूकी, रिया चक्रवर्ती, शालिनी पासी, क्रिस्टल डिसूजा और रणवीर बरार समेत कई जाने-पहचाने चेहरे शो में नजर आएंगे। ट्रेलर में इनके बीच तीखी बहस, रणनीतिक चालें और एक-दूसरे पर लगते आरोप दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहे हैं। अब देखना होगा कि 21 खिलाड़ियों के इस खेल में कौन गद्दारों को सबसे पहले पहचानता है और कौन खुद धोखे का शिकार होकर बाहर होता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!